अबिनाश मिश्रा धमतरी और अभिजीत सिंह दुर्ग के नए कलेक्टर होंगे

रायपुर। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य सरकार ने पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियोंं का तबादला आदेश जारी किया है। नए आदेश से दो जिलों के कलेक्टर भी प्रभावित हुए है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अभिजीत सिंह दुर्ग और 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अबिनाश मिश्रा धमतरी के नए कलेक्टर होंगे। इसी तरह महिला अफसर रेना जमील को लोकसेवा आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।
सूची के मुताबिक अभिजीत सिंह को कलेक्टर दुर्ग, अबिनाश मिश्रा को कलेक्टर धमतरी, रेना जमील को सचिव लोक सेवा आयोग, विश्वदीप को आयुक्त नगर निगम रायपुर और कुमार विश्वरंजन को जिला पंचायत रायपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।