नक्सलवाद के खात्मे  के संकल्प को पूरा करने की ओर तेजी से बढ़ रहे: साय 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सुकमा जिले में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

उन्होंने कहा कि बस्तर रेंज में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बीते 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। यह हमारे सुरक्षाबलों के साहस और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मैं उनके अदम्य साहस को सलाम करता हूं।

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई तेज हुई है। जिसका परिणाम है कि अब तक मात्र 13 महीने में ही 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, 985 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह से अंत किया जाएगा। हम इस संकल्प को पूरा करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।