मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम में शनिवार की सुबह पुलिस व जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर हो गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। जवानों के बीच रुक रुककर गोलीबारी चल रही है। घटना को देखते हुए इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, हथियार भी बरामद हुए हैं। तलाशी अभियान जारी है।