निकाय चुनाव के अंतिम दिन प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार करने में लगे

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मनेन्द्रगढ़। प्रदेश के स्थानीय निकाय नगर निगम, नगरपालिका और नगरपंचायत चुनावों में अध्यक्ष एवं पार्षद पद के वार्डवार चुनाव में कांग्रेस बीजेपी एवं निर्दलीय पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में रैली नुक्कड़ सभा आयोजित कर वार्ड वासियों को अपनी साक्षमता बता कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। बीती शाम 5:00 बजे से आरक्षण नुक्कड़ सभा रैली समाप्त होने के बाद आज सभी प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में डोर टू डोर लोगों के घरों में जाकर दस्तक देकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील प्रारंभ कर दिए हैं, जिससे कि आज नगरी क्षेत्र में गहमा गहमी की वातावरण निर्मित हो गया है। ज्ञात हो कि मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका में कुल 22 वार्ड है जिनमें मतदाताओ की संख्या लगभग 26 हजार हैं जिसमें मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 7 हजार है जो अध्यक्ष एवं पार्षदों की जीत हार में अहम भूमिका का निर्वाह करेंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण ज्यादा से ज्यादा स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा अपना कब्जा करना चाहती है। छत्तीसगढ़ में पिछले करीब एक वर्ष पूर्व विजयी हुए भाजपा विधायकों ,मंत्रियों पर भी अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय निकाय चुनाव जिताने की जिम्मेदारी होगी। भाजपा विधायकों एवं मंत्रियों का एक वर्ष का कार्यकाल भी इस चुनाव में जरूर असर डालेगा।
मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका के 22 वार्डो में गत कार्यकाल में हुए विकास कार्यो का आंकलन इस बार मतदाता जरूर करेगें, चाहे वह अध्यक्ष का कार्यकाल या पार्षद का कार्यकाल हो। इसी क्रम में आज प्रचार के अंतिम दिन वार्ड नंबर 4 के भाजपा के अजय पार्षद जमील शाह को टक्कर देने कांग्रेस के पार्षद पद के उम्मीदवार मोहम्मद शमीम एवं वार्ड के लोगों दुख सुख में खड़े रहने वाले कम उम्र के नव युवक युवक मोहम्मद अकरम सिलाई मशीन छाप लेकर चुनाव में खड़े होकर अपने प्रतिद्वंद्वी को टक्कर देने में लगे हुए हैं। मोहम्मद अकरम आज चुनाव के अंतिम दिन डोर टू डोर प्रत्याशियों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान है देने हेतु लोगों से आग्रह करते हुए लोगों को आश्वासन दे रहे हैं कि वार्ड की प्रमुख समस्या बिजली ,पानी, सफाई ,सड़क को सही दिशा में लाकर वार्ड विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे । अब देखना यह है कि इस वार्ड नंबर 4 से किसको जीत मिलती है किसको हार किसके सर पर जनता ताज पहनाती है।