डोर टू डोर प्रचार में जुटे दिनेश, वार्डवासियों में दिख रहा उत्साह


अमलेश्वर। अमलेश्वर नगर पालिका परिषद के चुनाव में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी दिनेश कुमार वर्मा अपने वार्ड क्रमांक 3 में डोर टू डोर प्रचार में जुटे हैं। दिनेश जहां भी पहुंच रहे हैं वार्डवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वे उनका जोरदार स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान दिनेश वार्डवासियों भरोसा दिला रहे हैं कि वे नेता नहीं भाई और बेटा बनकर उनकी सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास ही मेरा लक्ष्य है। दिनेश के सरल, सहज स्वभाव को लोग पसंद कर रहे हैं, उन्हें प्रचार के दौरान वार्डवासियों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। दिनेश वार्डवासियों से उनकी समस्यायों को लेकर चर्चा भी कर रहे हैं। आम जनता ने सड़क, नाली, बिजली की समस्या बताई। जिसका हल करने की बात कही। वार्डवासी चाहते है कि इस बार दिनेश ही उनके वार्ड का पार्षद बने और उनकी समस्याओं का निराकरण हो।