नाराज बंशी पटेल ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

बेमेतरा। नाराज जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष श्री बंशी पटेल ने आज जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया . उन्होंने अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को प्रेषित करते हुए कॉपी राहुल गाँधी ,सचिन पॉयलेट ,दीपक बैज एवं भूपेश बघेल को भेजी .
कांग्रेस छोड़ने का कारण उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारा बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को जिला समन्वयक नियुक्त कर एक पक्षीय निर्णय लेकर मुझे अपमानित किया गया, उससे मै व्यथित होकर पार्टी एवं पद से इस्तीफा दे रहा हूँ. उन्होंने अपने इस्तीफे में तीन पेज में पुरे घटनाक्रम का विवरण देते हुए कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को किस तरह नीचे दिखाया जा रहा है उसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु द्वारा अपने स्व जाती बंधू को उपकृत करने के लिए षणयंत्र किया गया. इतना ही नहीं आशीष छाबड़ा द्वारा बेमेतरा नगरपालिका में अध्यक्ष के लिए जिसे घोषित किया है वह व्यक्ति अभी अभी ६ वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्काषित हुआ था और ब्लॉक कांग्रेस ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भारी अनियमितताएं की थी . इसी तरह नगरपंचायत कुसमी में ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस से अध्यक्ष की टिकिट दी गई है जिसने भाजपा से भी टिकिट मांगी थी .चद्रप्रकाश साहू कुसमी जिसका भाजपा के पैनल में दूसरे नं पर नाम था वहा उसे टिकिट नहीं मिलने पर आशीष छाबड़ा द्वारा उसे कांग्रेस से टिकिट दे दी गई और कुसमी में कांग्रेस के अच्छे सक्रीय कार्यकर्ताओ की उपेक्षा की गई .
बंशी पटेल ने अपने इस्तीफे के पत्र में लिखा है की मैंने कभी सोचा नहीं था की मुझे इस जीवन में कभी कांग्रेस पार्टी ऐसे अपमानित करेगी . अत्यंत भारी मन से स्वयं को अपमानित महसूस करते हुए अपनी मातृपार्टी की प्राथमिक सदस्यता से एवं जिला अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे रहा हूँ .
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है की मै ७२ वर्ष का हूँ कांग्रेस परिवार में जन्म लेकर ५२ वर्षो से कांग्रेस पार्टी में स्थानीय राजनीती में निरंतर सेवा कर रहा हूँ .इस अवधि में आठ बार पदमी का सरपंच ,दो बार जनपद सदस्य ,तीन बार अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति ,तीन बार मार्केटिंग सोसाइटी का सदस्य निर्वाचित हुआ हूँ .मैंने विगत दिनों पार्टी के सभी बड़े नेताओ को हो रही गतिविधियों की जानकारी दे दी थी मैंने प्रदेश के सह प्रभारी विजय जागिड़ को मिलकर सब बता दिया था उसके बाद भी उनके द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया और नगरीय पंचायत चुनाव में इनके द्वारा मुझे कहा गया की जहाँ जहाँ छाया विधायक है उनके द्वारा ही प्रत्याशी चयन किया जायगा . उनके इस रवैये पर मैंने उनसे कहा की संगठन तथा जिला समन्वय समिति का क्या महत्व है जब संगठन की कोई पूछ परख नहीं है और कोई भूमिका नहीं है तो मुझे यहाँ रहने का कोई अधिकार नहीं है और मै बेमेतरा आ गया इतना ही नहीं प्रदेश के सह प्रभारी विजय जागिड़ द्वारा मुझे कहा गया की बी फॉर्म में आप हस्ताक्षर कर दीजिये तो मैंने कहा की मै कोरे बी फॉर्म में हस्ताक्षर नहीं करूँगा जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपनी मर्जी से ही प्रत्याशी बनाना है तो जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला चयन समिति का क्या औचित्त है. मुझे उनके इस तरह के व्यवहार से काफी दुःख हुआ और मै बेमेतरा आ गया और कांग्रेस कमेटी द्वारा जिस तरह का व्यवहार मेरे साथ किया जा रहा है मै काफी दुखी हूँ . इसी के चलते इस्तीफा दे रहा हूँ . . इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आशीष छाबड़ा को जिला समन्वयक नियुक्त कर एक पक्षीय निर्णय ले लिया गया और यह निर्णय मुझे अपमानित करने के लिए लिया गया .
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशी पटेल को पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे का कट्टर समर्थक माना जाता है पर इस पुरे घटना क्रम में उन्हें रविंद्र चौबे का जैसा सहयोग मिलना था वह नहीं मिला इसकी भी बंशी पटेल को काफी पीड़ा है.जिला कांग्रेस कमेटी का जिला समन्वयक बनने के बाद आशीष छाबड़ा जिला अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे है . अभी कांग्रेस की बैठक इनके द्वारा बुलाई गई थी उसमे रविंद्र चौबे ,रूद्र गुरु गुरुदयाल बंजारे और आशीष छाबड़ा सहित जिला कांग्रेस के महामंत्री ललित विष्वकर्मा सहित कुछ लोग उपस्थित थे .उसमे बंशी पटेल जिला अध्यक्ष दिखाई नहीं दिए उनका कहना है की मुझे बुलाया नहीं गया . आशीष छाबड़ा द्वारा कांग्रेस के प्रत्याशियों के बी फॉर्म में भी उनके हस्ताक्षर है और प्रत्याशियों की घोषणा भी उनके हस्ताक्षर से ही की गई है साथ में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ललित विश्वकर्मा के हस्ताक्षर है .जिला अध्यक्ष बंशी पटेल के कही हस्ताक्षर नहीं दिखाई दिए . इस घटनाक्रम के चलते भी वे काफी हताहत दिखाई दिए और उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया और इस्तीफा दे दिया .

जिला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में टकराहट काफी दिनों से चल रही थी . इनकी टकराहट कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी और टकराहट बढ़ रही थी इसके चलते जिला अध्यक्ष बंशी पटेल को किनारे कर के आशीष छाबड़ा को जिला कांग्रेस कमेटी का समन्वयक बनाकर जिला अध्यक्ष का काम करवाया जा रहा है . बी फॉर्म में अध्यक्ष के हस्ताक्षर की जगह जिला समन्वयक के हस्ताक्षर करवाया गया . इसी के चलते जिला अध्यक्ष बंशी पटेल ने कांग्रेस तथा जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और प्रदेश तथा जिला कांग्रेस कमेटी के टकराहट को प्रमाणित कर दिया .