प्रदेश में निकाय चुनावों के लिए अध्यक्ष और पार्षद पद के आरक्षण के बाद राजनीतिक हलचल शुरू; मनेंद्रगढ़ में  कांग्रेस-भाजपा के बीच शह-मात का खेल 

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मनेन्द्रगढ़। प्रदेश के स्थानीय निकाय नगर निगम, नगरपालिका और नगरपंचायत चुनावों के लिए अध्यक्ष एवं पार्षद पद के वार्डवार आरक्षण होने के बाद पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेजी से आरंभ हो चुकी है। सभी दलों में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय संस्थाओं में कब्जा करने की होड़ सी मची हुई है। अध्यक्ष पद पर सीधे चुनाव कराने की रणनीति से विजयी उम्मीदवारों की खरीद फरोख्त पर काफी हद तक रोक लगने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर जनता से जुड़े मुद्दों को हल करने में जिन जनप्रतिनिधियों ने अथवा दलों ने 5 वर्ष तक प्रयास किया है, उन उम्मीदवारों के विजयी होने की संभावना बढ़ गयी है। छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, अन्य किसी राजनीतिक दल का छत्तीसगढ़ में कोई अस्तित्व दिखाई नहीं देता है।

मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका में कुल 22 वार्ड है जिनमें मतदाताओ की संख्या लगभग 26 हजार हैं जिसमें मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 7 हजार है जो अध्यक्ष एवं पार्षदों की जीत हार में अहम भूमिका का निर्वाह करेंगे। गत कार्यकाल में कांग्रेस की श्रीमती प्रभा पटेल अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी, में भी निर्वाचित कांग्रेस पार्षदों की संख्या ज्यादा रही। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण ज्यादा से ज्यादा स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा अपना कब्जा करना चाहती है। छत्तीसगढ़ में पिछले करीब एक वर्ष पूर्व विजयी हुए भाजपा विधायकों ,मंत्रियों पर भी अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय निकाय चुनाव जिताने की जिम्मेदारी होगी। भाजपा विधायकों एवं मंत्रियों का एक वर्ष का कार्यकाल भी इस चुनाव में जरूर असर डालेगा।
मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका के 22 वार्डो में गत कार्यकाल में हुए विकास कार्यो का आंकलन इस बार मतदाता जरूर करेगें, चाहे वह अध्यक्ष का कार्यकाल हो अथवा पार्षदों का । वर्तमान में अध्यक्ष पद के लिए पिछड़ा महिला आरक्षित हुआ है जिसमें भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती प्रतिमा पटवा ,श्रीमती जफरून्निसा बेगम, डॉ रश्मि सोनकर का नाम एवं कांग्रेस से पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल एवं श्रीमती पूनम सिंह का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है।श्रीमती प्रतिमा पटवा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र पटवा की पत्नी हैं, वर्तमान में भाजपा की जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष हैं । जबकि श्रीमती जफरून निसा पूर्व से पार्षद रह चुकी हैं तथा वार्ड नं. 4 के अजेय पार्षद जमील शाह की पत्नी हैं जिन्हे हटा पाने में अभी तक कांग्रेस सफल नहीं हो पायी है।
पार्षद पद के लिए प्रमुख रूप से वर्तमान तक वार्ड नं. 1 में भाजपा से मोबिन खान,बृजकिशोर , कांग्रेस से मो. सईद, वार्ड नं. 2 से भाजपा से गीता पासी, गोविन्द व कांग्रेस से खोपरागडे ,सपन महतो , वार्ड नं. 3 भाजपा से गीतापासी व कांग्रेस से माया सोनकर, नीतू मनहरे, वार्ड नं. 4 से भाजपा से जमील शाह व कांग्रेस से मो. अकरम,मो. शमीम अंसारी, वार्ड क्र. 5 से राजेश रजक, पिंकी विश्वकर्मा व कांग्रेस से मो. इमरान, गफ्फार अली, वार्ड नं. 6 भाजपा से शरीफ ईराकी, जीतु खटिक, दाउद कुरैशी , सलाउद्दीन व कांग्रेस से मो.हुसैन (पप्पू), गुलाम हैदर, वार्ड नं. 7 से भाजपा से बलबीर कौर, संगीता जैन, कंचन मेघानी व कांग्रेस से कृतिका जैन, वार्ड नं. 8 से भाजपा से हसीना बेगम कुरैशी, सत्यवती चन्देल, उमा विश्वकर्मा व कांग्रेस से सुशीला, महेन्द्र कश्यप, सोनाली चन्देल, वार्ड नं. 9 से भाजपा से उर्मिला जायसवाल, रीना वर्मा व कांग्रेस से सोनाली गुप्ता, वार्ड नं. 10 से भाजपा से नीलू जायसवाल व कांग्रेस से शबनम बानो, वार्ड नं.11 भाजपा से सरजू यादव, वार्ड नं. 12 भाजपा से रामचरित व्दिवेदी, आफाक ईराकी व कांग्रेस से राजेश सिंह, गिरधर जायसवाल, वार्ड नं. 13 से भाजपा से दयाशंकरयादव, प्रखर जायसवाल व कांग्रेस से भवेश कातेला, वार्ड नं. 14 भाजपा से ओमप्रकाश जायसवाल व कांग्रेस से नागेन्द्र जायसवाल, वार्ड नं. 15 भाजपा से शीलासिंह, शकुन्तला सिंह, वार्ड नं. 16 भाजपा से जे.के.सिंह, अखिलेश मिश्रा, महेन्द्रपाल सिंह, राजेश विश्वकर्मा, मुकेश सोनी, संतोष मलिक,पवन सोनकर, कांग्रेस से शिवनारायण यादव, स्नेहिल सोनकर, वार्ड नं. 17 भाजपा से शांता जायसवाल, मीनू सिंह एवं काग्रेस से मीना शर्मा, वार्ड नं. 18 से भाजपा से संजय गुप्ता, श्रीमती माधुूरी जायसवाल, कांग्रेस से अनिल प्रजापति, वार्ड नं. 19 से भाजपा से गंगा यादव व कांग्रेस से अजय जायसवाल, वार्ड न. 20 भाजपा से श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, आलोक जायसवाल एवं कांग्रेस से आशीष राय, वार्ड नं. 21 से भाजपा से सुशीला सिंह व कांग्रेस से अनिल केरकेट्टा, राखी सिंह , वार्ड नं. 22 भाजपा से आदित्यराज डेविड, दिलीप नायर, नवल किशोर, जयनाथ, हीराराम रजक एवं कांग्रेस से स्वपनिल सिन्हा हैं, जिन्होने अपनी अपनी पार्टी फोरम में उम्मीदवारी हेतु आवेदन किया है तथा जिनके नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं। आज चुनाव अधिसूचना के बाद भाजपा व कांग्रेस के जारी होने के बाद अब संगठन व्दारा अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जायेगी।