-
पाटन ब्लॉक से पांच संक्रमित मरीजों की पुष्टि
दुर्ग 11 अगस्त । जिला दुर्ग में नगर निगम दुर्ग के महापौर सहित आज दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 32 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें आज भी भिलाई के कैंप क्षेत्र 5 टाउनशिप क्षेत्र से 4 एवं पाटन ब्लॉक से पांच संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
चंदूलाल चंद्राकर कोविड-19 केयर सेंटर आजाद कोविड-19 केयर सेंटर 1,2 बीएसएफ आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ अनिल शुक्ला ने बताया कि आज दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इस पर महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा आम जनों से अपील की गई है कि 15 से 20 दिन के मध्य जो भी व्यक्ति उनसे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर संपर्क में आया हो वह अपनी मेडिकल जांच कराकर स्वयं को होम क्वॉरेंटाइन कर लें साथी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी स्वयं को होम क्वारंटाइन कर लिया है जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जिसमें एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन झीट से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ,एक अमलेश्वर बटालियन का जवान ,एक महिला दुर्ग से, एक पुरुष दीपक नगर दुर्ग से, एक युवती उमरपोटी दुर्ग से, 2 पुरुष सुंदर नगर कैंप 1 भिलाई, एक पुरुष हॉस्टल 3 सेक्टर 3 से ,एक वृद्ध सिकोला भाटा दुर्ग से, एक युवक रानीतराइ पाटन से, दो महिलाएं ग्राम फुंडा पाटन से, दो पुरुष एवं एक महिला एक निजी होटल के पेड़ क्वॉरेंटाइन से ,एक महिला कैलाश नगर कुरूद भिलाई से, दो महिलाएं वैशाली नगर भिलाई से, दो पुरुष औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड भिलाई से, पुरुष वार्ड 5 गणेश होटल के पास दुर्ग एवं एक पुरुष शिवनगर कुम्हारी से है । टाउनशिप के सेक्टर 2 सड़क 15 से एक पुरुष आदर्श नगर कैंप 2 से एक महिला रूआबांधा सेक्टर भिलाई से एक पुरुष मरोदा सेक्टर भिलाई से एक पुरुष शिवपारा बजरंग नगर दुर्ग से एक पुरुष सुपेला लक्ष्मी मार्केट भिलाई से एक महिला कैंप 2 मिलन चौक से 2 महिला है। सभी संक्रमित मरीजों को ट्रेस कर जिला कोविड-19 अस्पताल एवं कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।
दुर्ग महापौर सहित जिले में मिले 32 कोरोना संक्रमित मरीज
