नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी;  रायपुर सामान्य महिला, दुर्ग ओबीसी महिला तथा बिलासपुर महापौर का पद ओबीसी के लिए आरक्षित 

रायपुर। प्रदेश के निगमों के लिए आज आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी के मुताबिक रायपुर और बीरगाव निगम सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गया है। जबकि बिलासपुर नगर निगम महापौर का पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ। वहीं, दुर्ग निगम ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हो गया है।

प्रदेश की निगमों के लिए आज हुआ आरक्षण के बाद स्थिति इस प्रकार है-

1.रायपुर- सामान्य महिला

2.बीरगांव- सामान्य महिला

3.दुर्ग- ओबीसी महिला

4.भिलाई- ओबीसी

5.भिलाई चरौदा- ओबीसी

6.बिलासपुर- ओबीसी

7.कोरबा- सामान्य महिला

8.धमतरी- समान्य

9.रायगढ़ – एससी

10.अम्बिकापुर -एसटी 

11.रिसाली- एससी महिला

12.चिरमिरी- सामान्य

13.जगदलपुर-सामान्य

14. राजनांदगांव- सामान्य