बढ़ते ठंड को देखते हुए अम्बेडकर अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन के समय में आंशिक परिवर्तन

*मरीजों की सुविधा के लिए प्रात: 8 बजे के बजाय 8.30 बजे शुरु होगा ओपीडी पंजीयन जो दोपहर 1.30 तक जारी रहेगा*

*1.30 तक पंजीकृत सभी ओपीडी मरीज देखे जायेंगे*

रायपुर। ठंड के मौसम में बढ़ते ठंड के प्रभाव को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) रजिस्ट्रेशन के समय में आंशिक रूप से बदलाव किया गया है। ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए रोगी पंजीकरण ( रजिस्ट्रेशन) का कार्य प्रातः 08:30 बजकर दोप. 01:30 बजे तक अस्थायी रूप से किया जा रहा है, जो कि पूर्व में प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे था। दोपहर 1.30 बजे तक पंजीयन हो चुके सभी ओपीडी मरीजों को डॉक्टरों द्वारा देखा जाएगा। अस्पताल की आपात चिकित्सा सेवा यथावत जारी रहेगी।