नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज शाम नई दिल्ली पहुँच रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री रात 9 बजे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान की प्रगति और राज्य में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता और राज्य पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों के तालमेल पर विस्तार से जानकारी देंगे। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन, विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और उनके प्रगति की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को देंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आगामी 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास संभावित है। इस दौरे के दौरान, वे राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय, अगले दिन सुबह 11 बजे मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।