धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत पाटन के कांग्रेसजनों ने सुनी किसानों की समस्याएं, सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ने का दिया आश्वासन

पाटन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी पाटन के तत्वाधान में “धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान” के तहत सेवा सहकारी समिति पाटन में कांग्रेसजन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों को हो रही टोकन सम्बन्धित परेशानी, बारदाने की समस्या, धान उठाव ना होने की समस्या, वजन 40.580 ग्राम से अधिक लेने शिकायत जैसी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसानों की बातें सुनी। कांग्रेसजनों ने कहा कि वे हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।
साथ ही उन्होंने अन्नदाताओं की समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस द्वारा सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ने का आश्वासन किसानों को दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपेंद्र कश्यप (अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन), महेंद्र वर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन), हेमंत देवांगन (अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी पाटन), देवेंद्र चंद्रवंशी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन), तरुण बिज़ौर, पुरूषोतम कश्यप, बिरेंद्र वर्मा, अशोक ठाकुर, आभाष दुबे, मनीष देवांगन, लिलेश वर्मा, लीलाधर वर्मा, कमल किशोर वर्मा, विनय पटेल, पप्पू वर्मा, प्रशांत शुक्ला, मनोज वर्मा, तरुण वर्मा, धनेश्वर वर्मा सहित किसान साथी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।