शिवरतन शर्मा की अनुशंसा पर 14वें वित्त आयोग के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत 1 करोड़ 19 लाख 75 हजार की मिली स्वीकृति

भाटापारा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा की अनुशंसा से विकास कार्यों के लिए नगर पालिका को पुनः 01 करोड़ 19 लाख 75 हजार की स्वीकृति प्राप्त हुई। अब तक लगभग 12 करोड़ की राशि का नगर विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है.। इसी कड़ी में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा भाटापारा नगर के लिए 14वे वित्त आयोग के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत स्क्रीनिंग मशीन 5-10TPH नगर पालिका ठोस विरासत अपशिष्ट पृथक्करण मशीन 01 नग राशि 61 लाख 95 हजार, मशीन (VMC) वर्टीकल मशीनिंग सेंटर (4 नग) राशि 26 लाख 12 हजार, प्लास्टिक श्रेडर मशीन 1 नग राशि 05 लाख 90 हजार एवं एक्सटुडर मशीन, सड़क के गड्ढे भरने के लिए 01 नग राशि 25 लाख 78 हजार की स्वीकृति मिली है।

विदित हो कि भाजपा की सरकार बनने के 11 माह में ही शिवरतन शर्मा की सक्रियता एवं विकासपरक सोच का परिणाम है कि करोड़ो के विकास कार्यो की स्वीकृती लागतार क्षेत्र को प्राप्त हो रही है।
उक्त स्वीकृति के लिए शिवरतन शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोक निर्माण मंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव सहित पूरे सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी सभी हो रहे विकास कार्यो की स्वीकृति से प्रसन्नता है, राकेश तिवारी, सुनील यदु, आशीष जायसवाल, मोहन बांधे, राजा कामनानी, मनिंदर गुम्बर, योगेश अंनत, कुंजराम कोशले, सतीश साहू, दिलीप यादव, मनीष मिश्रा, राजू पटेल, आशिष पुरोहित, व्यास यदु, देवेंद्र साहू, अनिल चेलक, धन्नू यादव, पीताम्बर साहू, रवि वर्मा, सोमेश वर्मा, सुखदेव यदु, अजित निषाद सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा की सक्रियता और क्षेत्र के प्रति उनकी विकास परक सोच के प्रति उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।