देश के दस प्रमुख लेखकों में गिरीश पंकज का नाम; मुख्यमंत्री साय ने भी बधाई दी

रायपुर।  दो दिन पूर्व राही रैंकिंग ने देश के सौ महत्वपूर्ण लेखकों की सूची जारी की है, उसमें दस शीर्ष लेखकों में गिरीश पंकज का नाम शामिल किया गया है.इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया यानी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने ट्वीट करके बधाई दी और फेसबुक में भी लिखा कि “सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री गिरीश पंकज को राही संस्थान द्वारा देश के 100 बड़े साहित्यकारों की सूची में 10वें स्थान में शामिल किया जाना, हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।’हिंदी भाषा की सेवा में तल्लीन गिरीश जी पिछले 40 वर्षों में 100 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं और अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, मंत्री श्री रामविचार नेताम और श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत ( सांसद कोरबा ) इत्यादि ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। इस पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गिरीश पंकज ने कहा कि संभवत: यह पहली बार हुआ है, सत्ता में बैठे महानुभावों ने किसी लेखक के प्रति ऐसी सद्भावना दिखाई। यह बहुत अच्छा संकेत है। मेरे प्रति असंख्य के लोगों ने कल सद्भावना दिखाई, उन सबका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मान आते-जाते रहेंगे, क्रम बदलते भी रहेंगे, मगर महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें निरंतर श्रेष्ठ साहित्य का सृजन करना है। समाज को किसी लेखक का केवल और केवल सृजन ही याद रहता है।