जवाहर लाल सोलंकी का निधन 

भाटापारा। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक जवाहर लाल सोलंकी (सेवा निवृत्त अधिकारी छ ग विद्युत मंडल) का 79 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया।जिनका अंतिम संस्कार 27 नवंबर दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जायेगा। वे आशीष सोलंकी, डॉ दीपेश सोलंकी और झरना परमार के पिताजी थे।