
*राउत नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे मुख्यमंत्री*
*राउत नाचा शौर्य, गौरव, और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक : मुख्यमंत्री*
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देसाई आज बिलासपुर में आयोजित राउत नाचा महोत्सव में शमिल हुए। महोत्सव में गड़वा बाजा की धुन पर अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार का अद्भुत संगम दिखा। मुख्यमंत्री राउत नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राउत नाचा शौर्य, गौरव, और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। आज के इस पावन अवसर पर मै कामना करता हूं कि यादव समाज एकता के सूत्र में बंध कर उत्तरोत्तर विकास करें । हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता रहे।मैं आप सभी को राउत नाचा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं*।
