विजय हनुमान टेकरी में संगीतमय श्रीमदभागवत कथा प्रारंभ

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मनेद्रगढ़। सर्वजन हिताय ,सर्वजन सुखाय को चरितार्थ करते हुए कार्तिक माह के पावन पर्व पर सर्वजन कल्यार्थ गौ कल्यानार्थ नशा मास मुक्ति हेतु नव दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसके श्रवण मात्र से भक्तों के भाग्य जागृत होते आए हैं साथ ही जीवन मैं आए भटकाव ,तनाव से भी मुक्ति प्राप्त होती है।
उक्त कार्यक्रम 3 नवंबर रविवार मनेद्रगढ़ जिले के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर विजय हनुमान टेकरी मैं नगर वासीयों के सहयोग से कथा सत्संग का आयोजन कलयुग के महाराज सबके स्वामी महाराज जगन्नाथ पुरी, उड़ीसा भारत से पधारे राष्ट्रीय संत श्रद्धेय आचार्य आदि नारायण जी महाराज जगन्नाथ पुरी उड़ीसा भारत के मुखारविंद से की जावेगी। उक्त भागवत का रसपान करने के लिए मंदिर के महंत रामेश्वर दास जी ने सभी भक्त प्रेमियों से अपील करते हुए कहा है सभी भक्तजन तन मन धन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का रसपान कर अपने जीवन को कृतार्थ करें। विजय हनुमान टेकरी के महान रामेश्वर दास जी महाराज में आगे कार्यक्रम का विवरण बताते हुए कहा 3 नवंबर रविवार को 3:00 बजे से बड़े हनुमान मंदिर विजय हनुमान टेकरी से भाग्य कलश यात्रा विजय हनुमान टेकरी से श्री राम मंदिर तक निकाली जाएगी । 4 नवंबर शाम 3:00 बजे से हरि इच्छा तक राष्ट्रीय संत श्रद्धेय आचार्य आदि नारायण जी महाराज जी द्वारा सुनाई जावेगी । मंदिर के महंत रामेश्वर दास जी महाराज ने सभी भक्त जनों से अपील की है की भक्त वाल्मीकिय सुंदर कांड नित्य हवन एवं भागवत पाठ श्रवण, पूजन हेतु कथा में शुल्क तथा संभव आस्था भक्ति यजमान बनना चाहते हैं वे मंदिर के महंत से संपर्क कर पूर्ण लाभ अर्जित कर सकते हैं।