भाटापारा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बुधवार को भाटापारा के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ी भाजपा के उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के निवास पर पहुँच कर उनकी भाभी स्व. बिमला देवी शर्मा के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा की भाभी बिमला देवी शर्मा का बीते 7 अक्टूबर को करीब 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। निवास स्थान में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, छगन मुंदड़ा, नितिन अग्रवाल ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।