विमला देवी का निधन

भाटापारा। भाटापारा निवासी जय किशन शर्मा की धर्मपत्नी विमला देवी का आज निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान सुभाष वार्ड से हिन्दू मुक्ति धाम के लिए आज शाम 4 बजे निकलेगी। स्वर्गीय विमला देवी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा की भाभी और अश्वनी शर्मा की माता थी।