जांजगीर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के रहने वाले पंचराम यादव (65) ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर का सेवन कर लिया। जिससे चारों की बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि 30 अगस्त को कांग्रेस नेता पंचराम यादव उसकी पत्नी दिनेश नांदनी यादव (55), सूरज यादव (27), नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया था। जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर सभी को बिलासपुर रेफर किया गया था। सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई थी।
वहीं, पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव का उपचार आरबी अस्पताल में चला रहा था। जहां 31 अगस्त की देर रात तीनों की इलाज के दौरान मौत हुई है। किस कारण से सभी लोगो ने जहर का सेवन किया है यह अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार किसी को पता न चले इसलिए उन्होंने सामने दरवाजे पर ताला लगा दिया था और पीछे के दरवाजे से वापस जाकर वहां का दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिया था। इस खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उसके घर गई। दो-तीन बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जब पड़ोसी घर अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे।