लोकतंत्र में प्रिंट मीडिया का सबसे बडा योगदान व प्रभाव है: शिवरतन शर्मा

भाटापारा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब कार्यालय सुभाष बाजार मे झंडोत्तोलन एवं प्रेस क्लब के जीर्णोद्धार का लोकार्पण प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के द्वारा किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार गणों के अलावा सामाजिक गण के लोग उपस्थित थे।

उक्त अवसर पर प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने देश के चौथे स्तंभ के रुप मे प्रिंट मीडिया के महत्व को बताते हुये कहा कि देश की आजादी के शुरुआत से ही कलम की सियाही मे वह ताकत रही है जो शासन प्रशासन व जनता के बीच प्रभाव पूर्ण तरीकें से कायम रहते हुये बीच के सेतु की भूमिका अदा करता है । प्रिन्ट मीडिया का अस्तित्व व विश्वास आज भी जनता के बीच कायम है। प्रिंट मीडिया से जुडी खबरों को आम जनता बारीकी से पढकर उनका अवलोकन व विश्लेषण करती है।
प्रिंट मीडिया मे छपी खबर का प्रभाव यह रहता है कि शासन प्रशासन की छवि को भी जनता के बीच निष्पक्षता व साहस के साथ रखती है, जिसका उदाहरण राजीव गांधी बोफाेर्स घोटाला, शेयर घोटाला आदि कई उदाहरण है जो देश के लोकतंत्र व शासन प्रशासन मे उथल पुथल मचा दिया था। जिसका प्रभाव आज भी कायम है । इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि शिवरतन शर्मा का पत्रकार गणों के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रेस क्लब भाटापारा की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।
उक्त अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्योंगणों मे प्रमुख रुप से संतोष अग्रवाल, संजीव तिवारी, गुरमीत सिंह गुम्बर, राजीव तिवारी, श्याम पुरोहित, राजेश शर्मा,राजेश यादव, राजकुमार मल, विनोद शर्मा, आशीष जायसवाल ,शंकर लाल सोनी, सत्यनारायण पटेल, आयशा खान, तंजीव अरोरा, मनेन्दर सिंह गुम्बर, ललित तिवारी शत्रुघ्न साहू , शत्रुहन सोनवानी, हारुन रजा कोमल शर्मा, बजरंग ध्रुव मौजूद थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव तिवारी के द्वारा किया गया।