हर घर तिरंगा के तहत संभाग स्तरीय तिरंगा रैली; बड़े उत्साह और जोश के साथ स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आव्हान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रायपुर जिले में संभाग स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़े जोश और उत्साह के साथ लगभग साढ़े चार सौ स्कूली बच्चे शामिल हुए। साथ ही देशभक्ति नारों के साथ रैली निकाली गई। इसमें रैली में शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री राकेश पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल, सहायक संचालक श्री अजीत सिंह जाट, सहायक संचालक एम. मिंज, दानी गल्र्स स्कूल के प्राचार्य श्री हितेश कुमार दीवान एवं शिक्षकों ने भी भाग लिया।