* भोले बाबा को सरल, सहज समझ लेना लेकिन अनाड़ी मत समझना*
रायपुर। डॉक्टर के लिखे को मेडिकल वाला पढ़ लेता है लेकिन मेरे भोले बाबा वह पढ़ लेता है जो विधाता ने लिखा है। जब हम भोले बाबा को जल चढ़ाते है तो बाबा हाथ पकड़कर देख लेते हैं कि तुम्हें कोई तकलीफ तो नहीं है। इस मानव शरीर के चार गुरु हैं माँ, पिता, शिक्षक व सतगुरु, इनमें सबसे पहले पूजी जाती हैं माँ लेकिन इस समय उल्टा चल रहा है। पहले सतगुरु को पूज रहे है और फिर माँ का सत्कार कर रहे है। माँ अपने बेटों से कभी भेदभाव नहीं करती है। शंकर जी के पूजन करने के लिए कोई सामग्री की जरुरत नहीं पड़ती है। मानव जीवन का शरीर मिल जाए और मानव का शरीर मिलकर साथ में भगवान शिव की भक्ति हो जाए तो यह बड़ा है। बोले बाबा को सरल, सहज समझ लेना लेकिन अनाड़ी मत समझना। निंदा आपको डिग्री से नहीं उन्नति से मिलती है। भगवान का भजन 1 मिनट भी नहीं कर सकते. तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो। मोबाइल तुम चला तो अच्छे से लेते हो लेकिन तुम से ज्यादा तुम्हें बच्चों को उसके पसंद के बारे में पता होता है। शिवलिंग का जलाधार जहां से गिरता हैं वहां पर हथेली लाकर मांगने पर हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। लोग कहते हैं कलयुग चल रहा है में कहता हूं शिवयुग चल रहा है। अगर कोई प्राणी मर रहा है और घर में गंगा जल नहीं है तो भगवान शिवजी को चढ़ा हुआ जल पीला दोगे तो वह गंगा जल से कम नहीं है। कथा समापन के दौरान गणेश जी और रिद्धि – सिद्धी का विवाह संपन्न हुआ। इस देश में अगर सबसे ज्यादा निंदा किसी की होती हैं तो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की होती हैं. जो इस देश के लोगों को जगाने का काम कर रहे है। ओमकारेश्वर के सोलहापुर में स्थित नर्मदा जी घाट में 9 से 15 जून तक कथा होगी, इसके बाद 18 जून से छत्तीसगढ़ के गंडई में कथा प्रारंभ होगी। शनिवार को कथा श्रवण करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक गजेंद्र यादव व दीनबंधु ठाकुर पहुंचे हुए थे। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अमलेश्वर में चल रहे शिवमहापुराण कथा के समर्पण विषय पर बोलते हुए छठवें दिन छत्तीसगढ़ पुलिस की सराहना करते हुए लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट लगने की अपील की।

*लोगों के श्रद्धा को सराहा पूर्व सीएम बघेल ने*
कथा श्रवण करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पाटन क्षेत्र के अमलेश्वर नगर पालिका में यह आयोजन हो रहा है और इस क्षेत्र के सेवक होने के नाते मैं कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का स्वागत करता हूं। नवतपा चल रहा है और सूर्यदेव पूरा कोप बरसा रहे हैं. कई राज्यों में तापमान 52 डिग्री तक चला गया है और यहां भी 47 से कम नहीं है लेकिन इतने तपिश के बाद भी हजारों की तदाद में रोजाना शिव भक्तों का आगमन हो रहा है इससे प्रतीत होता है कि कोई भी मौसम हो भक्त को भगवान के पास जाने से कोई रोक नहीं सकता। आपकी अटूट श्रद्धा को नमन करता हूँ। उन्होंने कहा की इसके पहले गुढिय़ारी में प्रदीप मिश्रा जी से मुलाकात किया था. आज खुशी की बात है मेरे क्षेत्र में आयोजक पवन खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल, मोनू साहू व विशेष सहयोगी बसंत अग्रवाल ने आयोजन किया यह खुशी की बात है। सातवें चरण का आज मतदान हो रहा है और मैंने अयोजकों से कहा था कि प्रारंभ में नहीं आ सकता लेकिन एक दिन जरुर आऊंगा।
