0 गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली में भी 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी
0 जुलाई से आएगा बढ़ा हुआ बिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने घरेलु बिजली की दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से वृद्धि करने की घोषणा की है। बीते वर्षों में बिजली कंपनी को 4 हजार 4 सौ करोड़ का घाटा हुआ है। बिजली विभाग को 20 फीसदी का नुकसान हुआ है। जिसको लेकर राज्य सरकार ने बिजली कंपनी को घाटे की भरपाई के लिए 1 हजार करोड़ का अनुदान दिया है। अब बिजली की दरों में 8.35 फीसदी की वृद्धि होगी और 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से रेट में बढ़ोत्तरी होगी। उपभोक्ताओं को बढ़ा हुआ बिजली बिल जुलाई से मिलने लगेगा। नियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत कुमार वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर बिजली की नई दरों का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि आयोग ने गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली में भी 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। कृषि उपभोक्ताओं के लिए सौ रूपए प्रति एचपी बिजली की दर थी।

यूनिट रुपए
100 3.90 रूपए
100-200 4.10 रूपए
201-400 5.50 रूपए
401-600 6.50 रूपए
601 या उससे अधिक 20 पैसे की बढ़ोत्तरी रखी गई है जो कि 7.90 रूपए से बढ़ाकर 8.10 रूपए कर दी गई है।
प्रति यूनिट बिजली 5.05 रूपए यूनिट से बढ़ाकर 5.30 रूपए कर दी गई है। कृषि संबंधी अन्य का मांग आधारित 15 किलोवॉट से 112.5 किलोवॉट तक 200 रूपए प्रति किलोवॉट बिजली की दर 5.65 यूनिट थी जो कि बढ़कर 6.25 रूपए हो गई है। उन्होंने बताया कि 25 एचपी तक (आटा चक्की/पॉवर लूम) 80 रूपए प्रति माह भुगतान करना होगा। बिजली की दर 4.15 रूपए प्रति यूनिट थी जिसे बढ़ाकर 4.75 रूपए कर दी गई है। सरगुजा और बस्तर प्राधिकरण में आने वाले क्षेत्र के लिए 25 एचपी तक आटा चक्की और पॉवरलूम को बढ़ाकर 80 रूपए प्रति माह किया गया है। बिजली की दर 3.75 रूपए से बढ़ाकर 4.25 प्रति यूनिट किया गया है। 25 एचपी तक औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 1.20 रूपए प्रति किलोवॉट भुगतान करना होगा जिसे बढ़ाकर 4.15 रूपए से 4.75 रूपए कर दिया गया है। 25 एचपी से अधिक डेढ़ सौ एचपी तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को डेढ़ सौ रूपए प्रति किलोवॉट दर भुगतान करना होगा। इस श्रेणी के बिजली की दरें 5.90 रूपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.50 रूपए कर दिया गया है। आईटी, निर्यात आधारित उद्योग को डेढ़ सौ रूपए बिजली प्रति किलोवॉट प्रतिमाह देना होगा। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिजली 5.15 रूपए से बढ़ाकर 5.75 रूपए कर दी गई है।
सरकार बिजली हाफ कर सांय-सांय बिल बढ़ाने में लगी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा विष्णु देव साय सरकार पर जमकर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बीजेपी सरकार पर तंज करते हुए कहा कि हमने बिजली बिल हाफ किया और उन्होंने बिजली ही हाफ कर दी है। बघेल ने कहा कि एक तरफ सांय-सांय बिजली का बिल बढ़ाने की तैयारी चल रही है तो दूसरी तरफ इस भयानक गर्मी में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जमकर बिजली कटौती की जा रही है। बघेल ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के इस कृत से बेहद परेशान है। साथ ही कहा कि गारंटी लाने वाले लोग अभी सत्ता की मदहोशी में सो रहे हैं।