भाजपा के शासन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद और अपराध बढ़ रहा है: आलोक

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी क़े प्रवक्ता अलोक शर्मा आज शनिवार 4 मई 2024 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन मे पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुवे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और छत्तीसगढ़ की सरकार ने जो वायदे किये थे वो पुरे नहीं किये थे ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी क़े प्रवक्ता अलोक शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद और अपराध बढ़ रहा है । केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के १० वर्ष के शासन में किसानों की आमदनी घाटी है और किसानों के आत्महत्या का दर सेष में दुगुना हो गया । भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल झूठ के सहारे देश में सरकार चला रहे है । देश में विकास, विश्वास और सुरक्षा गायब हो गया है । भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विकास शील सरकार को हटाने का काम किया है । छत्तीसगढ़ में रिमोट सरकार को थोपा गया है । अलोक शर्मा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार न्याय करने में असफल रही है।