किसानों का कर्ज़ा माफ़ करेगी कॉंग्रेस: सुशील शर्मा

भाटापारा। पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आज लोकसभा चुनाव में कॉंग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के समर्थन में धुआधार प्रचार सुबह ७ बजे से ग्राम सुरखी,खपराडीह,सेंदरी,कलमीडीह,परसवानी, धुर्राबांधा,बिजराडीह,कोसमंदा,मोपकी,खपरी एस,बोथींडीह,चंदली पहुँचकर दोपहर ०२ बजे तक  नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि देश में कॉंग्रेस के समर्थन से इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) गठबंधन की सरकार बनने पर देश की किसानो का कर्ज़ा माफ़ किया जायेगा,महिलाओं को प्रति माह ८५०० रूपिया उनके खाते में दिया जायेगा,मनरेगा के सभी मज़दूर साथियों को प्रतिदिन की मज़दूरी ४००रुपया सहित १५० दिन तक रोज़गार दिया जायेगा,देश के विभिन्न विभागों में ख़ाली लगभग तीस लाख नौकरीयो में तत्काल बेरोज़गारों की नियुक्ति की जायेगी,शिक्षित महिला बेरोज़गारों को नौकरी में ५० प्रतिशत तक आरक्षण दिया जायेगा साथ ही बड़ती महँगाई पर रोक लगाई जायेगी इसलिये आप सभी कॉंग्रेस कार्यकर्ता और मतदाताओं से अपील करता हूँ की आगामी ०७ मई को मतदान के दिन मतदान केंद्र में जाकर ०३ नंबर पर पंजा छाप का बटन दबाकर कॉंग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनायेंगे।
सुशील शर्मा के गाँव पहुँचने पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनो ने पूरे जोश खरोश के साथ गगनभेदी नारा लगाते हुये आतिशबाज़ी कर पुष्प माला से ज़ोरदार स्वागत किया साथ ही सभी ग्रामीण जनो ने कॉंग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को भारी वोटो से जिताने का वादा भी किया,
सुशील शर्मा के साथ ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष अमर माण्डवी,ज़ोन अध्यक्ष रवि ध्रुव,भूनेश्वर गेंडरे,देवा टंडन,हेमंत वर्मा,कमलेश वर्मा,कन्हैया वर्मा,झाड़ूराम साहू,उमेश साहू,श्रवण कोसले,महेंद्र यादव,प्रमोद वर्मा,महेश साहू,अनिल दिवाकर,धनेश कुमार सहित कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।