
रायपुर। आज बुधवार को राजधानी स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संचार के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुवे बीजेपी पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मुद्दाविहीन बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम, मंगलसूत्र, मंदिर के नाम पर लड़ रही है. मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है ।
भाजपा 400 पार वाले नारे पर पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी 400 पार इसलिए कह रही है क्योंकि उसी नीयत में खोट है. भाजपा संविधान बदलना चाहती है, आरक्षण खत्म करना चाहती है. जबकि कांग्रेस जातिगत जनगणना के पक्ष में है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आरक्षण देना चाहती थी, लेकिन भाजपा ने विधेयक ही राजभवन में लंबित करवा दिया. उन्होंने कहा- 10 साल में मोदी सरकार में सिर्फ धोखा ही धोखा हुआ है. कितने युवाओं ने, महिलाओं ने, किसानों ने, व्यवसायियों ने आत्महत्या की है. मोदी सरकार की नीति और नीयत में खोट है ।
चुनाव आयोग की ओर से दस दिनों बाद पहले चरण और दूसरे चरण के चुनाव के डेटा जारी करने के सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि मतदान के आंकड़ों में भारी अंतर आया है. हम स्टडी के बाद चुनाव आयोग जाएंगे. वहीं प्रधानमंत्री मोदी के कांग्रेस मेनीफेस्टो में मुस्लिम लीग की छाप होने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पूरे घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग का कही नाम नहीं है. मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र मैंने पढ़ा नहीं, प्रधानमंत्री ने पढ़ा हो तो नहीं पता. इस दौरान इस दौरान खेड़ा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी एंटायर पॉलिटिकल साइंस की डिग्री को भी चुनौती देने की भी बात कही ।
पवन खेड़ा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा, कहा- मुद्दाविहीन भाजपा हिंदू-मुस्लिम, मंगलसूत्र, मंदिर के नाम पर लड़ रही है
