बेमेतरा के पास सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, 12 घायल

रायपुर। बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की जान चली गयी है। सड़क किनारे खड़ी माजदा और बोलोरो पिकअप की हुई जबरदस्त टक्कर में घटना स्थल पर ही 8 लोगों की जान गयी है। हादसा उस समय हुआ जब तिरिया से पथर्रा छठी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। जानकारी के  मुताबिक पिकअप में 20 लोग सवार थे, पीकअप वाहन के 12 लोग घायल हैं। घायलो का जिला अस्पताल बेमतरा व सिमगा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रिफर किया गया है।