*मोदी की गारंटी अपने आप में गारंटीयों की गारंटी है: शिवरतन शर्मा*
भाटापारा/सिमगा-भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव का इतिहास दोहराने की तैयारी में है। पार्टी उम्मीदवार एवं वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के सिमगा मंडल और ग्रामीण मंडल में रोड शो एवं जनसंपर्क कर जनता से संपर्क किया।
इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सिमगा नगर से हुई जिसके बाद काफिला बनसांकरा, चौरेंगा, दामाखेड़ा, तुलसी, चक्रवाय, तोरा, दरचुरा, लिमतरा, कोलिहा,रोहरा होते हुए देवरी एवं दतरेंगी पहुंचा कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में लोगो से कहा कि, छत्तीसगढ़ के निर्माण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को जाता है, जिनके शासनकाल में राज्य की स्थापना हुई थी और भाजपा शासन काल के दौरान प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है,,
बृजमोहन अग्रवाल ने आगे सभी को नवरात्रि और रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि, माता लक्ष्मी को कमल का फूल पसंद है, जो सुख और समृद्धि का प्रतीक है और भाजपा का निशान भी कमल का फूल है। इसीलिए भाजपा की सरकार समृद्ध छत्तीसगढ़ और समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ के गरीब युवा किसान और महिलाएं सभी के हितों का ध्यान रखकर काम किया जा रहा है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आगे भी ऐसे ही काम होता रहे उसके लिए हमको एक बार फिर से रायपुर, छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कमल का फूल खिलाना है और मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने रायपुर लोकसभा में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जनता से अपील की।
कार्यक्रम को उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा की “हम सपना नहीं हकीकत बुनते हैं तभी तो सब मोदी को चुनते हैं” यह कोई नारा नहीं है बल्कि हकीकत है मोदी की गारंटी अपने आप में गारंटीयों की गारंटी है।
शिवरतन शर्मा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 19 दिन बाद भारत के भाग्य का फैसला करना है। रायपुर लोकसभा में इतिहास बनाना है ,तो आपके वोट के साथ ही आपको अपने घर परिवार और दोस्तों यारों को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करना है और बृजमोहन अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाना है..
इस मौके पर अनिल पांडेय, सनम जांगडे, केजुराम बघेल, आनंद यादव,कृष्णा अवस्थी चंद्रमणि तिवारी, धीरज जैन, छोटू यादव, सूर्यकांत ताम्रकार, हेम सिंह चौहान, गोलू अवस्थी, खेमचंद वर्मा, नंदकुमार मांडले, मनोज चौबे, सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
सुख और समृद्धि की निशानी है कमल का फूल: बृजमोहन अग्रवाल
