आमालोरी में हुआ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो भाजपा की असलियत सामने आ जाएगी

पाटन। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि, अगर एक सीट से 375 से अधिक प्रत्याशी हुए तो वहां चुनाव EVM की जगह बैलेट पेपर से होगा। ऐसे में कांग्रेस की जीत निश्चित है।

मंगलवार को पाटन विधानसभा के ग्राम आमालोरी में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने EVM पर फिर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, इस बार लोकसभा चुनाव EVM से नहीं होने देना चाहते हैं। बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो भाजपा की असलियत सामने आ जाएगी। भूपेश बघेल ने कहा कि काँग्रेस पार्टी के बैंक खाते को सीज कर दिया गया है।आज सविधान व लोकतन्त्र खतरा में है। पाटन की धरती स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती है। गायत्री परिवार प्रमुख श्रीराम शर्मा आचार्य एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व काँग्रेसी थे। सभी राजनीतिक दल को बराबर स्पर्धा का अवसर मिलना चाहिये। लेकिन समानता का हनन किया जा रहा है। श्री बघेल ने आगे कहा कि 5 लोकसभा में इलेक्शन कमेटी एक करोड़ खर्च करने की बात कह रही है। सविधान पीठ ने कहा की इलेक्ट्राल बांड अवैध है। लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तंभ कहा जाता है। लेकिन पेपर में कुछ नही आया। आज लूट मचा है।यह आम चुनाव नही है खास चुनाव है।आप चाहते है कि यह चुनाव बेलेट पेपर से हो तो 500 कार्यकर्ता इस बार नामांकन दाखिल करे।चुनाव आयोग को बेलेट पेपर में चुनाव कराना पडेगा।

दुर्ग लोकसभा के काँग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने कहा कि लोकतंत्र व देश को बचाने का समय आ गया है। छग मे भाजपा सरकार आते ही राशन में कटौती कर दी है ना तो प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है ना ही बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता। अब आपको देश को बचाने के लिये मतदान करना है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि देश व सविधान दोनों खतरे में है। लोकतन्त्र की रक्षा की लड़ाई है।आजादी को बचाने की लड़ाई है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू व आभार प्रदर्शन पाटन नगर अध्यक्ष हेमंत देवांगन ने किया।
इस अवसर पर कॉंग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे,ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, हेमंत देवागन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर, चैतन्य बिट्टू बघेल, पूर्व ओ एस डी आशीष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य मोनू मोरध्वज साहू,नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, सरपंच संघ पाटन के पूर्व अध्यक्ष शकर बघेल, कमलेश नेताम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श जयश्री वर्मा, महिला ब्लाक अध्यक्ष जगोत्री साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, कौशल चन्द्राकर, पुरुषोत्तम तिवारी,कांग्रेस नेता छोटू बघेल, अनिल चन्द्राकर, रूपचंद साहू, देवादा सरपंच उर्वशी वर्मा, किरण चन्द्राकर, अजय सिंगौर, पालेश्वर ठाकुर, रमन टिकरिहा, सालिक साहू नीरज सोनी, सन्तोष वर्मा और मोहित विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।