भाटापारा। जय भोले कांवरिया संघ द्वारा नगर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल शिव बारात निकाली गई, जिसमे नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी सैकड़ों शिव भक्त शामिल हुए। बारात अपने निर्धारित समय संध्या 6 बजे महासती मंदिर से प्रारंभ हो नगर भ्रमण कर रात्रि 8 बजे नगर पालिका परिषद में स्थित महाकाल मंदिर में पहुंची । शिव बारात सती मंदिर के सामने से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए गोविंद चौक, राम सप्ताह चौक, आजाद चौक, जय स्तंभ चौक अस्पताल चौक होते हुए नगर पालिका परिषद में स्थित महाकाल मंदिर में जाकर संपन्न हुई। शिव बारात में महाकाल मंदिर की पालकी यात्रा भी साथ में निकली। शिव बारात और पालकी यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
रास्ते भर शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जहां एक तरफ बैंड की धुन में शिव भक्तों का समूह नृत्य कर रहा था तो धुमाल के संगीत के साथ विभिन्न वेशभूषा में सजे शिव के गण नाचते हुए बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। वहीं, एक रथ पर ब्रह्मा, विष्णु, राम, लक्ष्मण, हनुमान, नारद, इंद्रादि देवताओं के स्वरूप धारण किए पात्रों की झांकी मन को मोह रही थी। उसके पीछे नगर के भजन गायकों तंजीव अरोरा, हरगोपाल शर्मा, हरीश शर्मा,प्रकाश शर्मा,शैलेंद्र उपाध्याय,विकास शर्मा,श्याम पांडे के गाये भजनों में शिव भक्तों का विशाल समूह झूमते नाचते चल रहा था। जगह-जगह नगरवासियों एवं संस्थाओं द्वारा ठंडाई व शीतल पेय की व्यवस्था की गई । बारात में सभी समाज व राजनीति दलों के प्रतिनिधियों ने भी बढ़- चढकर हिस्सा लिया। सबसे अंत में फूलों से सुसज्जित रथ में बाबा महाकाल की अद्भुत झांकी रखी गई थी। जिसकी शोभा देखते ही बनती थी। जिसका पूरे रास्ते भर श्रद्धालुओं द्वारा आरती एवं पूजन किया गया । शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रुप से विपिन अग्रवाल, बृज किशोर अग्रवाल, पप्पी, संजय अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मुकेश बलानी, मुकेश अग्रवाल, शिवाकांत मिश्रा, चेतन चौरसिया, रामजी जोशी, प्रदीप अग्रवाल, प्रकाश शर्मा, रवि वर्मा, संदीप मल, दीपकमल, आनंद शर्मा, बृजेश अग्रवाल, प्रमेंद्र भृगु, राजू अग्रवाल, घनश्याम पुरोहित, संजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, नंदकिशोर सेवाका, आलोक मिश्रा, त्रिलोक सलूजा, कमल ठाकुर हरि खरे, मुकेश अग्रवाल, रवि गुप्ता, गोपाल पुरोहित, धनजी भाई जोशी, बलौदा बाजार के राजेश भाई सहित बड़ी संख्या में जय भोले कांवरिया संघ के सदस्य मौजूद थे।
सरस्वती शिशु मंदिर के मंगल भवन में भक्तों ने किया रुद्राभिषेक
तदुपरान्त रात्रि 9 बजे से मंडी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण के मंगल भवन में 108 जोड़ों के द्वारा भगवान शंकर का रुद्राभिषेक आचार्य जितेंद्र प्रसाद तिवारी व थान खमरिया के आचार्य ओम प्रकाश जोशी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न कराया गया जिसमे भाटापारा नगर के साथ ही ब्लौदाबाजार ,रायपुर से भी पधारे शिव भक्तों द्वारा बाबा का अभिषेक किया गया ।महाआरती में नगर के काफी संख्या में भक्तगण सहित गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित थी।
रुद्राभिषेक के इस अनूठे व भक्तिमय आयोजन के पूजन व अभिषेक की सारी सामग्री की व्यवस्था जय भोले कांवरिया संघ द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है उक्त जानकारी संघ के वरिष्ठ सदस्य बृजकिशोर अग्रवाल द्वारा दी गई । महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा शर्मा शामिल हुए और पूजा अर्चना की।
मंच का कुशल संचालन रवि गुप्ता हर गोपाल शर्मा के द्वारा किया गया ।
