पदोन्नति के 6 वर्ष पूर्ण होने पर शिक्षकों ने दिया न्योता भोज; पौष्टिक व्यंजन ग्रहण कर बच्चों के चेहरे खिले 

रायपुर/ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई 3 के बच्चों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब वे मध्यान्ह भोजन के समय पौष्टिक व्यंजन ग्रहण कर रहे थे। यह अवसर न्योता भोज का था, जिसकी व्यवस्था सीएससी खिलेश कुमार वर्मा और अभिषेक वर्मा के द्वारा की गई थी। न्योता भोज कार्यक्रम के तहत शनिवार को संकुल केंद्र भिलाई तीन के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई 3 में पदोन्नति के 6 वर्ष पूर्ण होने के सुखद अवसर पर छात्रों के लिए पूरक पोषण आहार की व्यवस्था की गई थी। जिसमें अंकुरित सलाद व फलाहार में केला और अंगूर की व्यवस्था पदोन्नत शिक्षक खिलेश कुमार वर्मा और अभिषेक वर्मा के द्वारा की गई थी। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक हरिराम ठाकुर, उषा वर्मा, स्मृति झा, गुलनाज बेगम, जय श्री देवांगन, प्रतिभा लहरें, लक्ष्मी वर्मा के अलावा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य कृष्ण मूर्ति और दुर्गा कोसरे उपस्थित थे।