…जब पीएम मोदी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से बड़ी ही आत्मीयता से हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया

रायपुर/  नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बीजेपी नेताओं ने खासी तवज्जो दिए। पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश की जनता का अभिवादन स्वीकार करने मंच के दोनों ओर पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी पूर्व सीएम भूपेश बघेल से बड़ी ही आत्मीयता से हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इसी तरह शपथ लेने के फ़ौरन बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी भूपेश बघेल से मिले। सबसे चौंकाने वाला दृश्य था बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मंच में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सियासत के अपने धुर विरोधी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ भी बड़े ही दोस्ताना अंदाज़ में दिखे। मुस्कुराकर श्री बघेल को सभी बीजेपी दिग्गजों ने खासी तवज्जो दी, अपेक्षाकृत पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी मंच पर थे, लेकिन भूपेश बघेल ज्यादा सहज दिख रहे थे।