रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे सामने आने लगे हैं। इस इसी क्रम में रायपुर जिले की धरसीवां विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे छत्तीसगढ़ी सिने सुपरस्टार पद्मश्री भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा भारी मतों से विजय हुए हैं। उन्होंने सामने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद छाया वर्मा को हराया है। 44000 वोटो से अनुज शर्मा की जीत हुई है। इसी तरह रायपुर शहर की चारों विधानसभा सीटों में भाजपा प्रत्याशी करीब 20000 से अधिक वोटो से आगे चल रहे हैं। अभनपुर सीट पर भाजपा के इंद्रकुमार साहू विजय हुए हैं।
धरसीवां से अनुज, अभनपुर से इंद्रकुमार जीते, रायपुर शहर की चारों विधानसभा सीटों में भाजपा आगे
