0 कथित आडियो वायरल का मामला द्य अब तक 15 कांग्रेस से निष्कासित
रायपुर। सोशल मीडिया में वायरल आडियो रिकार्डिंग के आधार पर कांग्रेस पार्टी ने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
इधर विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर टिकट की घोषणा होने के बाद बगावत कर चुनाव लडऩे वाले या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर अब तक 15 लोगों को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। इन नेताओं को छह-छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इनमें राजधानी से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद कुकरेजा, सागर दुल्हानी (रायपुर उत्तर), अजहर अली (वैशाली नगर), प्रभातबेला मरकाम(सामरी),महेंद्र सिदार (लैलुंगा),बिंदू यादव, सागर सिंह बैस,सूरज बर्मन (लोरमी), शिव ध्रुव, निर्मल दिवाकर (बिल्हा),गुड्डू महाराज (जांजगीर), गोरेलाल बर्मन (पामगढ़), किस्मतलाल नंद (सरायपाली), मनोज आडिल(कसडोल), मनोहर साहू (भाटापारा) शामिल है।

भाजपा से सावित्री सहित 6 बाहर
कांग्रेस की तरह भाजपा के भीतर भी विधानसभा चुनाव के दौरान बगावत देखने को मिली है। रायपुर की भाजपा नेत्री सावित्री जगत को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासत कर दिया गया है। सावित्री समेत छह नेताओं पर कार्रवाई हुई है। इनके अलावा खेदूराम साहू, रामबाई देवांगन, मुरली साहू, मिथलेश साहू, भगवती साहू के नाम शामिल हैं। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आदेश जारी कर दिया है।