पाटन के पास ग्राम भनसुली में तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत

 

पाटन। समीपस्थ ग्राम भनसुली में दो बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक बच्चे की उम्र 2 वर्ष एवं एक बच्चे की उम्र 3 वर्ष के करीब है। घटना करीब दोपहर 12:00 की बताई गई है।

एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर ने बताया कि ग्राम भनसुली में आज दो बच्चियां खेलते खेलते तलाब तक जा पहुंची और नहाने के लिए उसमें उतर गई । लेकिन इस दौरान दोनों ही बच्चियों डूब गई । जिन्हें तत्काल तालाब से बाहर निकाला गया और शासकीय अस्पताल पाटन ले जाया गया परंतु दोनों ही बच्चियों की मौत हो गई। रुद्राणी पिता पिंकी लाल ढीमर 2 वर्ष एवं कुमारी ईशिका ढीमर पिता भूषण ढीमर 5 वर्ष शामिल है। लगभग 12 बजे खेलते हुए तालाब पहुंचे, वहा पर नहाने के दौरान यह घटना हुई। सूचना मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने प्राइवेट गाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन भेजे और बीएमओ डॉक्टर शर्मा को त्वरित इलाज करने के निर्देशित दिए । डाक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस के द्वारा मार्ग कम कायम कर विवेचना में लिया है।