भाटापारा से बिलासपुर का सड़क संपर्क टूटा 

भाटापारा। लगातार बरसात होने के कारण भाटापारा से बिलासपुर का सड़क संपर्क टूट हो गया है। भाटापारा से सिमरिया घाट होकर नारायणपुर के रास्ते बिलासपुर जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। सिमरिया घाट पर बहने वाली शिवनाथ नदी में पुल के ऊपर से 10 फीट पानी बह रहा है और अभी लगातार पानी के बढ़ने की खबरें सामने आ रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि किसी भी सूरत में  पुल की ओर ना जाएं। लगातार बरसात होने की वजह से शहर की निचली बस्तियों में भी पानी भर जाने की शिकायतें सामने आई है। शुक्रवार को भी मौसम खराब रहा और दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आ चुकी है। बाढ़ संभावित पुल पर आवागमन रोकने प्रशासन की टीम तैनात की गई है। मुनादी भी करवाई जा रही है।