भाटापारा । भाटापारा के पंचायती मंदिर में लगातार पिछले कई वर्षों से पुरुषोत्तम मास के अवसर पर भव्य एवं शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर भगवान का पूजन अर्चन तथा आरती आदि की जाती रही है। महिला सखी द्वारा आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में रोजाना कोई न कोई पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
इसी कड़ी में इस वर्ष भी पुरषोत्तम मास के पावन पर्व पर लगातार महीने भर तक प्रति अवसर अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बुधवार को श्रीमती अलका अग्रवाल, श्रीमती संगीता अग्रवाल एवं श्रीमती सीमा अग्रवाल श्याम स्नेह एजेंसी के द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ सखी परिवारों के साथ मनाया गया। सावन के महीने में महाशिवरात्रि के पर्व का अलग महत्व ही है। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई। उनके भजनों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया और झूमकर भजनों के साथ नृत्य प्रस्तुत किए गए। लोगों ने पर्व का खूब आनंद उठाया वही खीर प्रसाद के रूप में बांटी गई। साथ ही और भी कई प्रकार की प्रसादी वितरित की गई। उत्सव के इस अवसर पर प्रमुख रूप से गंगा बाई, सीमा शर्मा, शशि भूषणीया, शांति भूषणीया, शारदा बंसल, संगीता चौरसिया,नीतू गुप्ता,मीना गुप्ता एवं सखियां उपस्थित रही । मंदिर में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जिसमें काफी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होती हैं और उत्सव का आनंद उठा रही है।
