भाटापारा। कांफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के द्वारा भाटापारा व्यापार महासंघ के तत्वाधान में व्यापारिक सम्मेलन का आयोजन हरेली त्योहार के विशेष अवसर पर किया गया, जिसमें कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी अपनी कैट एवं चेंबर की टीम के साथ शामिल हुए एवं भाटापारा के सभी व्यापारी संघ के व्यापारी उपस्थित हुए।
अमर पारवानी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में व्यापार जगत में निरंतर हो रहे बदलावों को समझते हुए व्यापार करना बेहद जरूरी हो गया है। कर प्रणाली में हुए बदलाव और GST लागू होने के बाद व्यापार की परिभाषा काफी बदल गई है।उन्होंने शासन प्रशासन की योजनाओं को समझने के लिए अधिकारियों से सतत् सम्पर्क रखने की सलाह दी और भारत सरकार द्वारा व्यापारियों के हित के लिए बनाए गए व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन से होने वाले लाभों की जानकारी दी और कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति हुई है और उन्हें बताई गई समस्या अथवा सुझाव की जानकारी सीधी भारत सरकार तक पहुंचाई जा सकती है।साथ ही,उन्होंने प्रदेश में 1000 एकड़ में बन रहे बिजनेस कॉरिडोर की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम का संचालन राइस मिल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र भृगु ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश कुकरेजा,बब्बू मूंधड़ा,श्रीचंद छाबड़िया,राजेश थारानी,गोपाल अग्रवाल,नरेंद्र भूषानिया,अनिल रोचलानी,रंजीत दावानी,नरेश आर्य,रमेश श्रीमाली,तोरण साहू,बृजकिशोर अग्रवाल,गोपाल शर्मा,सुरेश वर्मा,तेजप्रकाश जैन,आशीष जायसवाल,राजेश तिवारी,दीपक मल,शरद मल,अशोक थारानी ,तरुण सचदेव, शशीकांत कुकरेजा,अजय मंधान,गोपाल तलरेजा,विनोद तलरेजा ,रूपेश माखीजा,राकेश मन्धान इत्यादि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
