टी. एस. सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री होंगे, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर । टी एस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। एआईसीसी के महासचिव वेणुगोपाल ने इस संबंध में अधिकृत रूप से आदेश जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि क्षेत्रीय संतुलन को साधने के लिए  चुनाव के वक्त यह निर्णय लिया गया है। आगामी एक-दो दिनों के भीतर टीएस सिंहदेव उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर ट्वीट कर बधाई और शुभकामनाएं दी है।