वैशाली नगर विस के भाजपा विधायक विद्या रतन भसीन का निधन

दुर्ग। वैशाली नगर से भारतीय जनता पार्टी के एकमात्र विधायक विद्या रतन भसीन की आज सुबह इलाज के दौरान राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में  निधन हो गया। वे 76 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज ही 23 जनवरी को दोपहर 01 बजे रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। विधायक विद्या रतन भसीन का इलाज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चल रहा है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। गुरुवार को दोपहर बाद उनकी हालत एकदम से गंभीर हो गई। उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में तत्काल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इसी दौरान उनके निधन की खबर फैल गई। वे अपने पीछे पत्नी चंदर भसीन व दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने ट्वीट कर विधायक विद्या रतन भसीन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।