डॉक्टर अजय गुप्ता की 14 वीं ईबुक “सोरियसिस” हिन्दी में प्रकाशित; वेबसाइट www.drajaygupta.com में जाकर निःशुल्क डाउनलोड करें 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध चर्म व गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय गुप्ता स्टेशन चौक दुर्ग की 14 वीं ईबुक “सोरियसिस” हिन्दी में प्रकाशित हुई है। पिछले माह 13वीं ईबुक मुँहासे एक्ने, पिंपल हिंदी में प्रकाशित हुई थी। इस रंगीन पुस्तक को गूगल मे जाकर डॉ गुप्ता की वेबसाइट www.drajaygupta.com में जाकर निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। डॉ गुप्ता की इस वेबसाइट में अब तक डेढ़ लाख लोग विजिट कर चुके हैं। इस पुस्तक में सोरियसिस क्या है, क्यों होती है, इसके कितने प्रकार होते है, कितनी श्रेणी की होती है, इनके रंगीन चित्र दिये गये हैं। सोरियसिस का इलाज कितने प्रकार का होता है, यह जानकारी भी दी गई है। कुछ लोग अन्य चर्म रोगों को भी सोरियसिस बता देते है, इस पुस्तक से उनकी भ्रांति दूर होगी। डॉ अजय गुप्ता की अन्य प्रकाशित ईबुक हैं – खूबसूरत कैसे बने, चर्म रोग व सौंदर्य समस्याएं, एड्स क्यों और कैसे, सोच हटके जीयो डटके आदि प्रमुख हैं। डॉ गुप्ता ने लोगों से अनुरोध किया है कि पुस्तक को डाउनलोड करके अपने साथियों तक पहुंचाएं, ताकि उनका जनजागरण का उद्देश्य पूरा हो। इस पुस्तक के प्रकाशन पर कई डॉक्टरों व सामाजिक संस्थाओं ने डॉक्टर गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
संपर्क- डॉ अजय गुप्ता

स्टेशन चौक दुर्ग, छत्तीसगढ़ 

मोबाइल- 9752050808, 9893255030