ब्रेकिंग: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का मुख्य मंच रामायण के अरण्य कांड की थीम पर सजा

रायगढ़। रायगढ़ में आज से शुरू हो रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का मुख्य मंच रामायण के अरण्य कांड की थीम पर सजाया गया है।  इस मंच को पर्णकुटी से सजाया गया है। बैकग्राउंड में  शबरी और श्री राम के संवाद के भजन चल रहे हैं।

गौरतलब है कि शबरी-श्री राम संवाद अरण्य कांड के सबसे सुंदर प्रसंगों में से एक है।