राज्य सरकार ने बारह जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले, शलभ सिन्हा दुर्ग के नए एसपी होंगे, अभिषेक पल्लव कबीरधाम भेजे गए 

 

रायपुर। राज्य सरकार ने बारह जिलों के पुलिस अधीक्षकों और तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के प्रभार में फेरबदल किया है।
मिली जानकारी के अनुसार लाल उमेंद सिंह को बलरामपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, आई. कल्याण एलेसेला को सूरजपुर, अभिषेक पल्लव को कबीरधाम, भावना गुप्ता को बेमेतरा, शलभ कुमार सिन्हा को दुर्ग, दिव्यांग कुमार लालजी भाई पटेल को कांकेर तथा सिद्धार्थ तिवारी को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह, सुनील शर्मा सरगुजा, चव्हान किरण गंगाराम सुकमा और येदुवेल्ली अक्षय कुमार कोंडागांव, गौरव रामप्रवेश राय दंतेवाड़ा और रत्ना सिंह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के नये पुलिस अधीक्षक होंगे।
इसके अलावा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पुलिस अधीक्षक टी.आर.कोसिमा को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। इसी तरह, सूरजपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू की पदस्थापना छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल कोरबा में की गई है। इसके साथ ही बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर की उन्नीसवीं वाहिनी में पदस्थ किया गया है।