रायपुर में 3 की मौत, छग का कुल आंकड़ा 58 पहुंचा

प्रदेश में मिले 181 नए कोरोना मरीज, भिलाई महापौर भी संक्रमित
रायपुर/छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का असर दिख रहा है। कल जहां प्रदेश में 250 से कम मरीज मिले थे, तो वहीं आज भी ये आंकड़ा 181 पर सिमटा है, हालांकि रात 11 बजे की रिपोर्ट में कुछ आंकड़े बढ़ सकते हैं। आज शाम तक 181 मरीज मिले हैं, लेकिन 3 मौत ने जरूर लोगों को खौफजदा कर दिया है। प्रदेश में अब कुल मौत का आंकड़ा 58 पहुंच गया है। प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा अब 9608 पहुंच गया है। वहीं अभी 2559 मरीज अस्पताल में भर्ती है। आज प्रदेश के सभी अस्पतालों से 381 मरीजों को डिस्चार्ज किया गयाहै। जिलों के आंकड़ों को देखें तो राजधानी में आज 67 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं दुर्ग में 19 और रायगढ़ में 18 मरीज मिले हैं। राजनांदगांव से 11, बलौदाबाजार से 10, कोंडगांव से 9, बीजापुर से 9, महासमुंद से 8, जांजगीर से 8, बिलासपुर से 6, सरगुजा से 3, कोरिया से 3, कांकेर से 3, कोरबा से 2, बालोद से 1, मुंगेली से 1, सूरजपुर से 1, बस्तर से 1 और दंतेवाडा से 1 मरीज मिले हैं।
अगर मौत का आंकड़ा देखें तो तीनों आज रायपुर में हुई है। रायपुर के 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, उसे 17 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, 21 जुलाई को उसकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। वहीं कुशल में 62 वर्षीय एक महिला की मौत हुई है। 27 जुलाई को महिला को एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स में ही महिला का उपचार चल रहा था। वहीं गुरुनानक चौक में एक ट्रांसजेंडर की मौत हुई है। रिखियापारा निवासी ट्रांसजेंटर को रायपुर मेडिकल कालेज में भर्ती गया था। 31 जुलाई को उसे अस्पताल में एडमिट किया गया था।
भिलाई- छत्तीसगढ़ में कोरोंना की चपेेेट में वीआईपी आने लगे हैं। इस्पात नगरी से बड़ी खबर आ रही है,जहां विधायक,महापौर देवेंद्र यादव रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने स्वयं फेसबुक व ट्वीटर पर सोशल मीडिया में शेयर की है। कोरोना रैपिड टेस्ट में भिलाई नगर विधायक और मेयर देवेंद्र यादव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि आरटी पीसीआर रिपोर्ट आनी बाकी है।
बलौदाबाजार. जिले में कोरोना के 10 नये मरीज़ों की पहचान की गई है। जिसमें 5 मरीज बलौदाबाजार नगर से हैं। जिसमें 4 मरीज कृष्णायन कालोनी,एवं 1 मरीज पूराना बस स्टैंड टॉकीज रोड के पास का हैं। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम कोकड़ी से 1 एवं 1 ग्राम पनगांव एवं 1 ग्राम ठेलकी से हैं। पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बलौदी से 1एवं चुचूरूंगपुर से 1 मरीज। इन सभी मरीजों की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से किया गया हैं। जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया की कृष्णायन कालोनी के मरीजों का इलाज होम आईसोलेशन में ही रखकर इलाज किया जायेगा।
1 मरीज को रायपुर कोविड हॉस्पिटल में एवं अन्य बाकी मरीजों को जिला कोविड हॉस्पिटल में लाकर इलाज किया जायेगा इनके लिए एम्बुलेंस रवाना कर दी गयी है। आज मिले सभी मरीज़ों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 401 तक पहुंच गई है। इनमें से इलाज़ के बाद 336 मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या 64 गयी हैं। साथ ही आज जिला कोविड हॉस्पिटल से 11 मरीज स्वस्थ होकर वापस घर लौटे है.

Leave a Reply