मुख्यमंत्री भाटापारा को पृथक राजस्व जिला बनाएं अथवा भाटापारा में जिले का आधा कार्यालय खोलें

भाटापारा। भाटापारा को पृथक राजस्व जिला बनाए जाने की मांग लगातार क्षेत्र के लोगों के द्वारा उठाई जा रही है व्यापारी जगत से भी लोगों ने भाटापारा को पृथक राजस्व जिला बनाए जाने की मांग की है इसी सिलसिले में ट्रक ओनर एसोसिएशन के संरक्षक एवं विप्र फाउंडेशन जिला बलौदा बाजार भाटापारा के संरक्षक तथा आदि गौड़ ब्राह्मण समाज भाटापारा के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी राधेश्याम शर्मा फग्गा महाराज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भाटापारा को पृथक राजस्व जिला बनाए जाने की अपनी मांग दोहराई है साथ ही उन्होंने यह भी मांग रखी है कि यदि किसी कारणवश भाटापारा को वर्तमान में पृथक राजस्व जिला नहीं बनाया जा रहा है तो भाटापारा में जिले का आधा कार्यालय खोलने की व्यवस्था की जाए जिससे भाटापारा क्षेत्र के लोगों को जिले का लाभ मिल सके। बता दें कि इसके पूर्व भी राधेश्याम शर्मा फग्गा महाराज के द्वारा भाटापारा क्षेत्र को पृथक राजस्व जिला बनाए जाने की मांग पत्र के माध्यम से की जा चुकी है। इस मामले में राधेश्याम शर्मा फग्गा महाराज ने कहा है कि जब से बलोदा बाजार जिला बना है तब से बलौदा बाजार के साथ केवल भाटापारा का नाम जोड़ दिया गया है पर जिले के नाम पर भाटापारा को कुछ भी नहीं दिया गया है आज तक एक सिंगल कार्यालय भी जिले स्तर का भाटापारा में नहीं खोला गया है तो नाम देने से क्या फायदा है इसलिए इस मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पूरी गंभीरता से लेना चाहिए और भाटापारा को पृथक राजस्व जिला बनाए जाने की घोषणा करना चाहिए अन्यथा की स्थिति में भाटापारा में जिले का आधा कार्यालय जरूर खोल देना चाहिए जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

……………………….