चर्म रोग, मुँहासे – पिंपल के साथ सौंदर्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पढ़ें डॉक्टर अजय गुप्ता की ई-बुक: वेबसाइट www.drajaygupta.com में जाकर निःशुल्क डाउनलोड करें 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध चर्म व गुप्त रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर अजय गुप्ता, स्टेशन चौक दुर्ग की १३ ई- बुक मुँहासे एक्ने,  पिंपल विगत् दिनों हिंदी में प्रकाशित हुई है।  इस रंगीन पुस्तक को गूगल में डॉ गुप्ता की वेबसाइट www.drajaygupta.com में जाकर निःशुल्क डाउनलोड कर सकते है। मुँहासे का अंग्रेजी संस्करण पहले ही प्रकाशित हो चुका है। इस पुस्तक में मुँहासे क्या है, क्यों होते हैं, इसके कितने प्रकार होते हैं, कितने श्रेणी के होते हैं, इन सब की जानकारी रंगीन चित्र के साथ दी गई है। साथ ही मुँहासो का इलाज कितने प्रकार का होता है। मुँहासो के दाग कितने प्रकार के होते है व उनका इलाज कैसे किया जाता है, माइक्रो डर्म एब्रेटर क्या है, आईपीएल व ऐन डी याग लेज़र क्या है, ये सब भी बताया गया है । डॉ अजय गुप्ता की अन्य प्रकाशित ई-बुक है- खूबसूरत कैसे बने, चर्म रोग व सौंदर्य समस्याएं, एड्स क्यों और कैसे, सोच हटके-जीयो डटके आदि। डॉ गुप्ता ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि पुस्तक को डाउनलोड करके अपने साथियों तक पहुंचाएं, ताकि उनका जनजागरण का उद्देश्य सफल हो। इस पुस्तक के प्रकाशन पर कई डॉक्टरों व सामाजिक संस्थाओं ने डॉक्टर गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दी है।