मनेन्द्रगढ़ स्टेशन में ट्रेन का पुनः हुआ ठहराव; केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखा कर की ट्रेन रवाना

 

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मनेंद्रगढ़ । केंद्रीय अनुसूचित जाति मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह का स्वागत श्री राम मंदिर के सामने पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा अतिशबाजी और गगन भेदी नारो जय श्री राम के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच अनूपपुर- चिरमिरी संचालित ट्रेन क्रमांक 08270 के स्टापेज पूर्व मे कोरोना काल के समय से स्टापेज न होने के कारण हो रही असुविधा को ध्यान मे रख पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा रेल मंत्रालय को पत्र लिख कर व प्रत्यक्ष रूप से रेल मंत्री तथा क्षेत्र की केंद्रीय मंत्री से मिल अपनी बात रखी। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया था की जल्द ही मनेन्द्रगढ़ मे पुनः स्टापेज की बहाल की जाएगी, जो रेल मंत्री जी द्वारा दिया गया। आश्वासन पूर्ण हुआ और उक्त ट्रेन को मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखा गंतब्य स्थल की की रवाना हुई। इस पल के साक्षी के तौर पर कोरबा के सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत्, विधायक विनय जायसवाल, छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री भाईया लाल रजवाड़े ,मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल , भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, कोरिया के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह , नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, कमला गढ़देवा, राम लखन सिंह, वीरेंद्र राणा, संजय सिंह, अरुणोदय पाण्डेय, प्रदीप सलूजा, धर्मेंद्रपटवा, संजय गुप्ता, लखन लाल श्रीवास्तव, मनोज केशरवानी, प्रदीप वर्मा, चंदन सिंग, प्रतिक श्रीवास्तव, अजय विश्वकर्मा, आलोक जायसवाल, विनोद गुप्ता, रघुनंदन यादव,संतोष गुप्ता, विवेक अग्रवाल , सत्यनारायण सिंग, आनंद ताम्रकार हिमांशु श्रीवास्तव, हंसराज सिंग,रामधुन जायसवाल, श्रीमती प्रतिमा पटवा, कोमल पटेल, प्रवीन सिंह ,सोनमती उरे, जयाकर, कीर्तिराना, बबिता सिंग,सुनैना विश्वकर्मा,श्यामा सेन,अंजू उर्मलिया,साधना केवट, अनिता भारती,भाजपा के समस्त जिला पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित शोशल मीडिया की टीम, आईटी सेल की टीम व भाजपा मीडिया टीम के समस्त लोग उपस्थित थे।