रायपुर। राजधानी रायपुर में आज स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के बंगले के दस कर्मचारी कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। सभी कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंगले को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव और उनके विशेष सहायक समेत पीएसओ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, एहतियातन सभी क्वारेंटाइन में चले गए हैं।
वहीं, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के पांच कर्मचारी भी कोरोना पाॅजीटिव मिले हैं, जिसके चलते सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन अगस्त तक मंत्रालय और इंद्रावती भवन को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इसी तरह, कोरोना कमंाड सेंटर के दो अलग-अलग विंग के अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
