भाटापारा शहर थाने में एहतियातन शांति समिति की बैठक संपन्न

 

भाटापारा । नगर एवं क्षेत्र में शांति कायम रहे और वातावरण सोहाद्र पूर्ण रहे इसके लिए शहर थाने में एसडीएम नरेंद्र बंजारा एवं एसडीओपी आशीष अरोरा की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई ।जिसमें विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए प्रशासन की ओर से उपस्थित सभी लोगों को इस बात से अवगत कराया गया कि नगर व क्षेत्र में शांति बनी रहे एवं नगर व क्षेत्र का वातावरण खराब ना होने पाए। किसी भी प्रकार की कोई बात विवादास्पद सामने आती है तो तुरंत प्रशासन को पुलिस को इसकी सूचना दी जाए। शांति समिति की बैठक बेमेतरा जिला के अंतर्गत आने वाले साजा विधानसभा क्षेत्र के गांव बीरनपुर में घटित घटना के बाद बुलाई गई थी। बैठक में असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के संदर्भ में भी खुलकर चर्चा हुई साथ ही बैठक में यह कहा गया कि किसी भी व्यक्ति के द्वारा किसी भी समाज के द्वारा हथियार के साथ यदि कोई पाया जाता है जुलूस आदि में भी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए चाहे वह किसी भी समाज का हो। बैठक में प्रमुख रूप से तहसीलदार राममूर्ति दीवान नायब तहसीलदार कावेरी मुखर्जी डिंपल ध्रुव नगर निरीक्षक अरुण साहू ग्रामीण थाने के निरीक्षक विनोद मंडावी साइबर सेल के प्रभारी रोशन राजपूत के अलावा समाज के विभिन्न वर्ग के लोग मौजूद थे।